Weather Update: पंजाब के इन जिलों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Update: पंजाब के इन जिलों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Update:पंजाब में एक बार फिर मौसम बदल गया है। रविवार, 11 मई को राज्य के अधिकतम औसत तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, हालांकि शाम को पंजाब के कई जिलों में बारिश की खबर मिली। जिसके बाद तापमान में गिरावट आ रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, समराला (लुधियाना) में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस समय सबसे गर्म स्थान है।

चंडीगढ़ में तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 39.0 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 39.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अमृतसर, लुधियाना, फरीदकोट, होशियारपुर और फाजिल्का जैसे जिलों में भी तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। कुल मिलाकर पंजाब के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी से प्रभावित रहे।

लेकिन, शाम होते ही पूरे राज्य में तेज हवाएं चलने लगीं। इसके साथ ही रात में कई इलाकों में बारिश भी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने 12 मई को पंजाब के कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) और बिजली गिरने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पंजाब (पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर आदि) को छोड़कर सभी जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके साथ ही 24 घंटे बाद मौसम सामान्य हो जाएगा और तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।