सेंसेक्स 1400 चढ़कर 75200 के पार, जानिए किन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा बढ़त
आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (11 अप्रैल) को सेंसेक्स करीब 1400 अंक (1.54%) की बढ़त के साथ 75,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसके साथ ही निफ्टी भी 450 अंक से ज्यादा चढ़कर 22,850 के स्तर पर है। फार्मा और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई।
एनएसई पर 50 शेयरों में से 46 में बढ़ोतरी हुई। निफ्टी मेटल इंडेक्स 4.30% और फार्मा 2.50% ऊपर है। वहीं, ऑटो और आईटी सूचकांक करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
बाजार में तेजी के 2 कारण
अमेरिकी टैरिफ से 90 दिन की राहत
आपको बता दें कि 9 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा चीन को छोड़कर सभी देशों पर पारस्परिक टैरिफ को 90 दिनों के लिए स्थगित करने के फैसले के बाद बाजार 12% ऊपर बंद हुआ था। अगली सुबह, 10 अप्रैल को एशियाई बाजारों में 10% तक की वृद्धि देखी गई।
कल, गुरूवार, 10 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण भारतीय बाजार बंद रहे। यही कारण है कि आज अमेरिकी और अन्य एशियाई बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार में तेजी है।