फिर घटी अहमदाबाद विमान दुर्घटना जैसी दुर्घटना , विमान उड़ान भरते ही हो गया दुर्घटनाग्रस्त

फिर घटी अहमदाबाद विमान दुर्घटना जैसी दुर्घटना , विमान उड़ान भरते ही हो गया दुर्घटनाग्रस्त

पिछले महीने अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ था जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। ऐसी ही एक खबर अब फिर सामने आ रही है।

आपको बता दें कि लंदन के दक्षिण-पूर्वी तट पर साउथएंड हवाई अड्डे पर रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जमीन से टकराते ही विमान आग के गोले में बदल गया। दुर्घटना के तुरंत बाद हवाई अड्डे को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया तथा सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।

रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे के आसपास हुई। दुर्घटना में मारे गए लोगों की संख्या अभी तक उजागर नहीं की गई है।

दुर्घटना के कुछ ही मिनटों के भीतर, आग की लपटें और काले धुएं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वीडियो में विमान जलता हुआ और बचाव दल को घटनास्थल की ओर दौड़ते हुए दिखाया गया है।