भोजन के तुरंत बाद की ये आदतें स्वास्थ्य पर डालती हैं नकारात्मक प्रभाव, जानें कैसे सुधार सकते हैं

भोजन के तुरंत बाद की ये आदतें स्वास्थ्य पर डालती हैं नकारात्मक प्रभाव, जानें कैसे सुधार सकते हैं

अक्सर खाने के बाद कुछ लोग लेट जाते हैं, टीवी देखने लगते हैं या फोन स्क्रॉल करने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटी-छोटी आदतें सीधे तौर पर शरीर में भोजन के पचने के तरीके और उसके असर को प्रभावित करती हैं।

खाने के बाद हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। पाचन तंत्र सक्रिय हो जाता है, ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और हॉरमोन का संतुलन बदल जाता है।

अगर हम इस दौरान ऐसी गलत आदतें अपनाते हैं, तो इसका असर न सिर्फ पाचन तंत्र पर पड़ता है, बल्कि हमारी एनर्जी और मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ता है। इसलिए खाने के बाद हेल्दी आदतें अपनाना बहुत जरूरी है।

खाने के बाद धीरे-धीरे टहलने से शरीर में शुगर लेवल ठीक रहता है। पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पेट फूलने की समस्या कम होती है। डायबिटीज केयर जर्नल में छपी एक रिसर्च के मुताबिक, खाने के बाद 10 मिनट टहलने से ब्लड शुगर का बढ़ना कम होता है।

सीधे बैठें या अपनी पीठ सीधी रखें
खाने के बाद सीधे बैठने से पेट में एसिड रिफ्लक्स और पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं। इससे पाचन रस ठीक से काम करते हैं और समस्याएं कम होती हैं।

थोड़ी देर बाद पानी पिएं
खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। एक बार में बहुत ज़्यादा पानी पीने से पाचन एंजाइम कमज़ोर हो सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि खाने और पानी के बीच कम से कम 30 मिनट का अंतर रखें।

सौंफ या हर्बल माउथ फ्रेशनर लें
खाने के बाद सौंफ, अजवाइन या त्रिफला जैसे प्राकृतिक तत्व लेने से एसिडिटी और गैस से राहत मिलती है। ये पाचन एंजाइम बढ़ाते हैं और खाना अच्छे से पचता है।