पंजाब के इन लोगों को एक महीने में मिलेगा मुआवजा

पंजाब के इन लोगों को एक महीने में मिलेगा मुआवजा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक की और बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष गिरदावरी के निर्देश भी दिए।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने फसल के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का फैसला पहले ही कर लिया है। उन्होंने कहा कि जहां 100 प्रतिशत फसलें खराब हुई हैं, वहां एक महीने के भीतर मुआवजा दे दिया जाएगा। बाकी विशेष गिरदावरी के बाद दिवाली से पहले किसानों को चेक दे दिए जाएंगे।

विशेष गिरदावरी में 40 से 45 दिन लग सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, लेकिन इस दौरान न तो मैं चैन से सोऊंगा और न ही किसी अधिकारी को सोने दूंगा। साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के खेतों से रेत और मिट्टी हटाने के लिए सरकार जेसीबी खरीदेगी।