किसान आंदोलन में आज महिलाएं संभाल रही कमान:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लिया गया फैसला  

किसान आंदोलन में आज महिलाएं संभाल रही कमान:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लिया गया फैसला  

किसान आंदोलन-2 का आज 8 मार्च को 25वां दिन है। हरियाणा-पंजाब के हजारों किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। खास बात ये है कि आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा-पंजाब से बड़ी संख्या में महिलाएं शंभू और खानौरी मोर्चों पर पहुंचेंगी। दोनों बॉर्डरों की बागडोर और मंच प्रबंधन आज महिलाओं के हाथों में है। बॉर्डरों पर महिलाओं के लिए शौचालय समेत अन्य व्यवस्था की गई है।