भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम पर फिर बोले ट्रंप, कहा- मैं दोनों देशों से कहता हूं...

भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम पर फिर बोले ट्रंप, कहा- मैं दोनों देशों से कहता हूं...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का श्रेय लिया है। मंगलवार को सऊदी की राजधानी रियाद में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम कराने के लिए बड़े पैमाने पर व्यापार का इस्तेमाल किया।

ट्रंप ने सऊदी-अमेरिका निवेश फोरम में कहा, 'मैं भारत और पाकिस्तान से कह रहा हूं, चलो दोस्तो एक सौदा करते हैं।' कुछ करो। परमाणु मिसाइलों का व्यापार मत करो। उन चीजों का व्यापार करो जो तुम इतनी खूबसूरती से बनाते हो।

सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय भी लिया। उन्होंने कहा कि मैंने दोनों देशों को साफ कर दिया है कि अगर लड़ाई नहीं रुकी तो हम व्यापार नहीं करेंगे।

ट्रंप ने रियाद में कहा;- मेरा सबसे बड़ा सपना शांति स्थापित करना है। मैं एकता चाहता हूं, विभाजन नहीं। मुझे युद्ध पसंद नहीं है। कुछ दिन पहले ही मेरे प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष विराम सफलतापूर्वक करवाया। मैंने व्यापार का भरपूर इस्तेमाल किया।

मैंने कहा कि चलो एक सौदा करते हैं, चलो कुछ व्यापार करते हैं। आइए हम परमाणु मिसाइलों का व्यापार न करें, बल्कि उन चीजों का व्यापार करें जिन्हें आप इतनी खूबसूरती से बनाते हैं…”