केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई तथा ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी।

गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट किया, “ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार! असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा जी और असम पुलिस को इस निरंतर कार्रवाई के लिए बधाई, जिसके परिणामस्वरूप 945 गिरफ्तारियाँ, 547 केस और ₹182 करोड़ से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थों की जब्ती हुई है, साथ ही 703 हॉटस्पॉट्स के खिलाफ कार्रवाई और लगभग ₹31 करोड़ मूल्य की संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया चल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘नशा मुक्त भारत’ के विजन के तहत, नारकोटिक्स नियंत्रण पर विजन डॉक्युमेंट 2026-29 ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने, उनकी वित्तीय जड़ों पर प्रहार करने और हमारे युवाओं की रक्षा करने के हमारे संकल्प की पुष्टि करता है। ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई अटूट संकल्प के साथ जारी रहेगी।”