उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में शामिल होने की अपील की
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज सभी भारतीयों से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में भाग लेने और वृक्षारोपण करके आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य में योगदान देने की अपील की।
उपराष्ट्रपति ने विश्व पर्यावरण दिवस को चिह्नित करते हुए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत राष्ट्रपति भवन में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने सभी भारतीयों से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में शामिल होने और पर्यावरण की रक्षा एवं संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का आग्रह किया।
उपराष्ट्रपति ने जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से योगदान देने और स्थिरता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।