उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा, क्या थी वजह?

उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने पद से दिया इस्तीफा, क्या थी वजह?

संसद का मानसून सत्र अभी चल रहा है। उपराष्ट्रपति राज्य सभा का सभापति होता है। आपको बता दें कि धनखड़ देश के पहले उपराष्ट्रपति हैं जिन्होंने सत्र के बीच में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह कार्यकाल के बीच में इस्तीफा देने वाले तीसरे उपराष्ट्रपति भी हैं।

आपको बता दें कि देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। 74 वर्षीय धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। उन्होंने 10 जुलाई को एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘अगर ईश्वर ने चाहा तो मैं अगस्त 2027 में सेवानिवृत्त हो जाऊंगा।’’

धनखड़ ने अनुच्छेद 67(ए) के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया। लिखा - स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए और चिकित्सीय सलाह का पालन करते हुए, मैं तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

पत्र में उन्होंने राष्ट्रपति को उनके सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। हालाँकि, उनका इस्तीफा राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही प्रभावी होगा।

11 अगस्त 2022 को धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में विरोधी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया। धनखड़ को कुल 725 मतों में से 528 मत प्राप्त हुए, जबकि अल्वा को 182 मत प्राप्त हुए।