हरियाणा में मतदान पूरा, पांच बजे तक 55.93 प्रतिशत वोटिंग , फाइनल वोटिंग टर्नआउट के आंकड़े आना बाकी
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्वक मतदान पूरा हो चुका है। शाम पांच बजे तक प्रदेश के 55.93 फीसदी वोटर्स अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। अभी वोटिंग प्रतिशत के फाइनल आंकड़े आने बाकी हैं। हालांकि इसे बहुत उत्साहवर्धक प्रतिशत नहीं कहा जा सकता। लेकिन वोटिंग प्रतिशत कम होने का कारण चिलचिलाती गर्मी कहें या फिर कुछ और अब राजनीतिक पार्टियां इसे अपने-अपने हिसाब से देखेंगी। फिलहाल उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। हालांकि जहां-जहां वोटिंग लाइन लगी है वहां वोटिंग हो रही है। फिलहाल पोलिंग बूथ के गेट बंद हो चुके हैं। लेकिन जो अंदर मतदाता हैं वो वोट करेंगे ही। बहरहाल अब चार जून को प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा और उसमें ये तय होगा कि किसके हिस्से जीत आई है और किसे हार का मुंह देखना पड़ा है। तब तक हर कोई अपना गणित लगाएगा।