लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग, 11 राज्यों की 93 सीटों पर हो रहा मतदान, बंगाल में अब तक सबसे ज्यादा वोट पड़े, महाराष्ट्र में सबसे कम

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग, 11 राज्यों की 93 सीटों पर हो रहा मतदान, बंगाल में अब तक सबसे ज्यादा वोट पड़े, महाराष्ट्र में सबसे कम

भारत में लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव यानी चुनाव चल रहे हैं। तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। जिसमें लोग अपने-अपने मत का खूब प्रयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज ही अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने अहमदाबाद में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह भी उनके साथ मौजूद रहे।

तीसरे चरण की वोटिंग में 11 राज्यों की 93 सीटों पर हो रही वोटिंग में प्रतिशत की बात करें तो एक बजे तक वोटिंग प्रतिशत में सबसे आगे पश्चिम बंगाल है। पश्चिम बंगाल में दोपहर एक बजे तक 49.27 फीसदी लोग अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं।

राज्य 11 बजे तक वोटिंग % 1 बजे तक वोटिंग %
पश्चिम बंगाल 32.82 49.27
गोवा 30.94 49.04
छत्तीसगढ़ 29.9 46.14
असम 27.34 45.88
मध्य प्रदेश 30.21 44.67
कर्नाटक 24.48 41.59
दादरा नगर हवेली 24.69 39.94
उत्तर प्रदेश 26.12 38.12
गुजरात 24.35 37.83
बिहार 24.41 36.69
महाराष्ट्र 18.18 31.55

वहीं महाराष्ट्र इस मामले में सबसे पीछे है। महाराष्ट्र की 11 सीटों पर हो रहे मतदान में दोपहर 1 बजे तक मात्र 31.55 फीसदी लोगों ने ही अपने मत का प्रयोग किया है। हालांकि उम्मीद की जानी चाहिए की शाम ढलने के साथ-साथ यहां मतदान प्रतिशत बढ़े, क्योंकि ये हो सकता है कि लोग गर्मी की वजह से अपने घरों से ना निकले हों।वोटिंग के मामले में पश्चिम बंगाल के बाद दूसरे नंबर पर गोवा है। यहां 49.04 फीसदी लोग अब तक अपना वोट डाल चुके हैं। छत्तीसगढ़ में 46.14 फीसदी, असम में 45.88 फीसदी, मध्य प्रदेश में 44.67 फीसदी लोगों ने एक बजे तक अपने मत का प्रयोग किया।

कर्नाटक में 41.59 प्रतिशत, दादरा नगर हवेली में 39.94 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 38.12 फीसदी, गुजरात में 37. 83 फीसदी, बिहार में 36.69 फीसदी लोगों ने वोट किया।

लोगों में वोटिंग के प्रति काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। हर उम्र के लोग वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां तक की दिव्यांग भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हैं और बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं।