राहुल गांधी ने तवांग झड़प पर उठाया सवाल, बीजेपी ने बताया सेना का अपमान

राहुल गांधी ने तवांग झड़प पर उठाया सवाल, बीजेपी ने बताया सेना का अपमान

कांग्रेस पार्टी को हमेशा से ही अपने सेना विरोधी बयानों के कारण नुकसान होता आ रहा है परंतु फिर भी कांग्रेस पार्टी लगातार ऐसे बयान दे रही है जो सेना के मनोबल को गिराते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं राहुल गांधी जी ने हाल ही में एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है। जिसके कारण बीजेपी उन पर हमलावर हो गई है।

राहुल गांधी ने कहा कि चीन अरुणाचल प्रदेश में युद्ध की तैयारी कर रहा है और भारत सरकार सोई हुई है। चीन ने गलवान में हमारे 20 जवान शहीद कर दिया और वह अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सैनिकों को पीट रहा है।

राहुल गांधी के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी उन पर आक्रामक हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर भारतीय सेना का मनोबल गिराने का आरोप लगाया।

9 दिसंबर को भारतीय सेना और चीनी सेना के मध्य अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में घुसपैठ को लेकर हाथापाई हुई थी। जिसमें दोनों तरफ के जवानों को चोटे आई थीं। हालांकि भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को भारत की सीमा से बाहर खदेड़ दिया था। अब सीमा पर हालात सामान्य बने हुए हैं।