जाने कैसा रहेगा क्रिसमस में देशभर का मौसम

जाने कैसा रहेगा क्रिसमस में देशभर का मौसम

दिसंबर के अंतिम सप्ताह चल रहा है और ठंडी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। आज के दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले ही 25 और 26 दिसंबर को दिल्ली में शीत लहर को लेकर चेतावनी जारी की है।

पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय पहुंचने से दिल्ली एनसीआर और आसपास के कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति है। 

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में तापमान 4 से 5 डिग्री तक देखा जा रहा है वही राजस्थान के भी कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति है। गुजरात में अभी भी लोग तापमान गिरने का इंतजार कर रहे हैं तथा गुजरात के कुछ इलाकों में शीतलहर चल रही है।

तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश में भी एक दो जगह पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है।