पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें कब मिलेगी राहत, होगी बारिश
पंजाब में बुधवार को मौसम गर्म रहा। बठिंडा में दिन का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस, 40.9 डिग्री सेल्सियस, संगरूर में 40.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
जबकि पठानकोट, मोगा, रोपड़ में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, जालंधर और चंडीगढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को पंजाब के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश होने की संभावना है। विभाग ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके बाद तीन जून तक कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि इस दौरान बूंदाबांदी, हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।