आज भी रहेगा गर्म तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया आज बारिश और आंधी का अलर्ट

आज भी रहेगा गर्म तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया आज बारिश और आंधी का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, आज (20 मई) पंजाब में मौसम शुष्क रहने वाला है। इतना ही नहीं, आज और अगले दो दिनों में पंजाब में बारिश या तेज हवाओं को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले दो दिनों से लगातार तापमान में गिरावट हो रही थी, जिसके बाद अब तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के रूपनगर और पठानकोट में करीब 1 मिमी हल्की बारिश देखने को मिली। जिसके बाद राज्य के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, हालांकि राज्य में तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पूरे पंजाब में सबसे गर्म स्थान रहा।

गर्म हवाएं और गर्म रातें

हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में लू और गर्म रातें दर्ज की गईं। अगले दो दिनों के लिए पंजाब में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

लेकिन 23 मई से राज्य के कई जिलों खासकर हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह बदलाव खासतौर पर गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर और आसपास के जिलों में देखने को मिलेगा।