क्या आज खत्म हो जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम, भारतीय सेना ने दिया बड़ा बयान?
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर भारतीय सेना ने अपना बयान जारी किया है। सेना ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम खत्म होने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि यह महज अफवाह है और संघर्ष विराम खत्म नहीं हो रहा है।
भारतीय सेना ने कुछ मीडिया घरानों के इस दावे को खारिज किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम रविवार को खत्म हो रहा है। इसके साथ ही उसने भारत और पाकिस्तान के बीच कथित डीजीएमओ स्तर की वार्ता पर भी सफाई दी है।
यह अनिश्चित काल तक जारी रहेगी
भारतीय सेना ने कहा है कि कुछ मीडिया घरानों द्वारा यह रिपोर्ट की जा रही है कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम आज खत्म हो रहा है। ये रिपोर्ट सच नहीं हैं। वहीं, सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) स्तर की वार्ता को लेकर सेना ने कहा कि आज कोई वार्ता तय नहीं है। सेना ने साफ तौर पर कहा है कि 12 मई को भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच होने वाली संघर्ष विराम वार्ता की कोई अंतिम तिथि तय नहीं की गई है। इसका मतलब है कि यह अनिश्चित काल तक जारी रहेगी।
भारतीय सेना ने दी सफाई
आपको बता दें कि भारत-पाक संघर्ष विराम को लेकर कुछ मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट चलाई है कि आज भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की वार्ता होगी। इसका मुख्य उद्देश्य भारत-पाक संघर्ष विराम को खत्म करना है। भारतीय सेना ने इन सभी खबरों को झूठा बताया है।