कड़ाके की ठंड ने लोगों को खूब किया परेशान

कड़ाके की ठंड ने लोगों को खूब किया परेशान

जनवरी शुरू होते ही ठंड के मौसम में लोगों पर अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है। भारत के लगभग सभी मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली एनसीआर का पूरा क्षेत्र जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और बिहार में ठंड के कारण लोग घर में रहने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग का मानना है कि अभी भी लोगों को ठंड से कोई राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

हाड़ कपा देने वाली ठंड के अलावा कोहरे के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण कई जगहों पर सुबह विजिबिलिटी शून्य पर पहुंच जाती है।  जिससे आम जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित होता है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार ट्रेनों पर पड़ रही है कई ट्रेनें समय से काफी देरी से चल रही हैं जबकि कई ट्रेनों को कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया। 

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है।  यहां पर पहले से ही बर्फबारी के कारण तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। जिसके कारण कई जगहों पर पानी भी जम गया है और लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है परंतु बर्फबारी के कारण अभी भी मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की ही संभावना है।