आज का मौसम 14 Dec 2022: उत्तर भारत में बढ़ रही ठंड. दक्षिण में हलकी बारिश के आसार

आज का मौसम 14 Dec 2022: उत्तर भारत में बढ़ रही ठंड. दक्षिण में हलकी बारिश के आसार

दिसंबर के महीने को 15 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में देश के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। कहीं पर ठंड अपने चरम सीमा पर पहुंच चुकी है तो कहीं पर अभी उतनी ठंड देखने को नहीं मिल रही जितनी आमतौर पर हुआ करती थी। मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम को लेकर कई प्रकार की चेतावनी जारी की है। आइए हम देश के मौसम के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर महीने में उत्तर भारत के राज्यों में लगातार ठंड बढ़ रही है, वही दक्षिण भारत के राज्यों में बरसात का सिलसिला जारी है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में बिना मौसम के बरसात होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आने वाले कुछ हफ्तों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में लगातार गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले समय में दिल्ली में कुहासा पड़ने की संभावना बढ़ गई है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी काफी खराब श्रेणी का बना हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किए जाने की संभावना है वहीं लखनऊ में मौसम साफ बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अंडमान निकोबार के दक्षिणी कुछ द्वीपों में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं तमिलनाडु लक्षदीप और कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। इसके अलावा केरल मध्य प्रदेश और गोवा में भी हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।