आज का मौसम 19 Dec 2022 : सावधान! देश की राजधानी में बढ़ने लगी है ठंड

आज का मौसम 19 Dec 2022 : सावधान! देश की राजधानी में बढ़ने लगी है ठंड

जैसे-जैसे दिसंबर का महीना खत्म होने की ओर आ रहा है, वैसे वैसे ठंडा अपने पैर पसारने लगी है। देश की राजधानी दिल्ली में अब भीषण ठंड पड़ने लगी है। दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा में साथ में कोहरा भी देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। 19 दिसंबर को भी दिल्ली में कोहरा देखने को मिलेगा।

जैसे-जैसे दिल्ली में ठंड पड़ रही है तो ठंड के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता भी खराब होती जा रही है। आने वाले 3 दिनों तक मौसम विभाग ने दिल्ली में कोहरे और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। ऐसे में वायु की गुणवत्ता खराब होने की चिंता बढ़ गई है।

पश्चिमी यूपी में भी अब कोहरा देखने को मिल रहा है। आगरा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे दोनों में भीषण कोहरा होने के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी हुई है। भीषण ठंड के कारण अब यूपी में जनजीवन प्रभावित हो रहा है।