योगराज सिंह को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ कार्रवाई पर लगाई रोक

योगराज सिंह को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ कार्रवाई पर लगाई रोक

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और एक्टर योगराज सिंह को महिलाओं के खिलाफ कथित अपमानजनक कमेंट्स के मामले में बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने योगराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी है। चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से उनकी एंटीसिपेटरी बेल याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट में बेल पिटीशन फाइल की थी। मामले की सुनवाई शुक्रवार को हुई, जहां कोर्ट ने योगराज सिंह को बेल दे दी।

यह मामला वेब सीरीज “लुखे” के एक वायरल वीडियो क्लिप से जुड़ा है, जिसमें योगराज सिंह के कैरेक्टर ने कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

FIR के मुताबिक, 8 मई, 2026 को रिलीज हुई वेब सीरीज “लुखे” का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शिकायत करने वाले वकील उज्ज्वल भसीन ने आरोप लगाया कि वीडियो में महिलाओं के खिलाफ बहुत ही अपमानजनक और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जिससे पूरे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची।