बागेश्वर: खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत एक घायल

बागेश्वर: खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत एक घायल
बागेश्वर: खाई में गिरा ट्रक, एक की मौत एक घायल

बागेश्वर: जिले में सामान ला रहा एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई और जबकि एक  घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार तड़के एक ट्रक संख्या यूके 04 सीए 9520 पौड़ी बैंड के पास खाई में गिर गया।ट्रक में दो लोग सवार थे। हादसे में सागर कोरंगा पुत्र हयात सिंह कोरंगा उम्र 22 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोविंद सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 47 साल निवासी कपकोट बागेश्वर घायल हो गए हैं।घायल को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक घायल गोविंद सिंह का भतीजा बताया जा रहा है।