बंबीहा गिरोह के दो गैं.ग.स्टर गिरफ्तार, 19 और 6 पिस्टल कारतूस बरामद
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू बंबीहा गिरोह के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप सिंह और सेखर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल छह पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को बताया कि यह कार्रवाई एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और बरनाला पुलिस की संयुक्त टीम ने की। बरामद हथियारों में एक PX5 पिस्टल, चार पिस्टल प्वाइंट 32 बोर की और एक पिस्टल प्वाइंट 30 बोर की शामिल है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी विदेश में बैठे बंबीहा गिरोह के हैंडलर्स के संपर्क में थे। उन्हें निर्देश दिया गया था कि ये हथियार पंजाब में गिरोह के सक्रिय सदस्यों तक पहुंचाए जाएं ताकि राज्य में किसी बड़ी 'सेंसशनल क्राइम' को अंजाम दिया जा सके।