एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के 12 नये केस

एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के 12 नये केस
Demo Pic

ऋषिकेश। प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एम्स में बुधवार को 12 नये मरीज भर्ती किये गये। एम्स में मरीजों की संख्या अब बढक़र 39 हो गई है। 21 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। एम्स प्रशासन ने ब्लैक फंगस मरीजों के इलाज के लिए बड़ी मात्रा में एंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन मंगाये हैं। क्षेत्र के अस्पताल जहां कोरोना मरीजों के इलाज से हांफ रहे हैं। वहीं बेहद घातक बीमारी ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। एम्स में मरीजों की संख्या 42 पहुंच गई है। अब तक 21 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। फंगस बीमारी से संक्रमित कुल मरीजों में 21 उत्तराखंड और 21 उत्तर प्रदेश के हैं। पोस्ट कोविड मरीजों में यह बीमारी खतरनाक रूप से बढ़ रही है। दो दिन के अंदर 20 नए मरीज आ गए हैं। यहां अब तक कुल 42 मरीज भर्ती किए गए हैं। ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए एंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन मंगाया है। एम्स से अब तक पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद एक मरीज को घर भेज दिया गया है। एम्स निदेशक ने बताया कि अधिकांश मरीजों के स्वास्थ्य में इलाज के बाद तेजी से सुधार हो रहा है। कई और मरीजों भी जल्द डिस्चार्ज किया जायेगा। ज्ञात हो कि एम्स में ब्लैक फंगस के दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है।