कोर्ट के आदेश के बाद विधायक के खिलाफ केस दर्ज

कोर्ट के आदेश के बाद विधायक के खिलाफ केस दर्ज
कोर्ट के आदेश के बाद विधायक के खिलाफ केस दर्ज

देहरादून: अल्मोड़ा जिले के द्वारहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी पर लगे यौन शोषण के मामले में शनिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद रविवार सुबह देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाने में बीजेपी विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।बता दें कि शनिवार को पीड़ित महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए एसीजेएम कोर्ट ने विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का फैसला सुनाया था।उधर, विधायक महेश नेगी के अधिवक्ता ने कहा कि महिला ने अब कोर्ट को गुमराह किया है, इसे लेकर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
पीड़िता की गिरफ्तारी पर लगी रोक
इससे पहले नैनीताल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को बीजेपी विधायक महेश नेगी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। पीड़ित महिला ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में विधायक की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर निरस्त करने व गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थ। पीड़िता की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।
महेश नेगी की पत्नी ने आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ लगाए आरोप
विधायक की पत्नी रीता नेगी भी महिला पर अपने पति को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ नेहरू कॉलोनी पुलिस थाने में एक मुकदमा दर्ज करा चुकी हैं। रीता नेगी ने महिला पर अपने पति को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला और उसका परिवार उनके पति को ब्लैकमेल कर पांच करोड़ रुपये मांग रहा है।