सीएम घोषणा के बाद औली तक बेहतर सड़क़ सुविधा की उम्मीद जगी 

सीएम घोषणा के बाद औली तक बेहतर सड़क़ सुविधा की उम्मीद जगी 
सीएम घोषणा के बाद औली तक बेहतर सड़क़ सुविधा की उम्मीद जगी 

चमोली।  बड़ागांव से औली तक सडक़ निर्माण की मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद औली तक बेहतर सडक़ सुविधा की उम्मीद जगी है। अभी औली तक आवाजाही के लिए जोशीमठ से 14 किमी सिगल लेन सडक़ की सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने औली के विकास के लिए जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जोशीमठ से सात किमी दूर बड़ागांव से मेरग, परसारी, कोटी फार्म होते हुए औली तक 15 किमी सडक़ निर्माण की घोषणा की है। घोषणा के अनुरूप लोक निर्माण विभाग इस सडक़ की कार्ययोजना बनाने में जुटा है। अगर यह सडक़ घोषणा के अनुरूप बनती है, तो औली को गांवों से होते हुए एक पर्यटन सर्किट मिलेगा। इससे जोशीमठ के बड़ागांव, मेरग, परसारी सहित अन्य गांवों में भी पर्यटन कारोबार से स्वरोजगार मिलेगा। अभी तक औली के लिए जोशीमठ से 14 किमी सिगल लेन सडक़ मार्ग है।

इस सडक़ पर आए दिन जाम नई बात नहीं है। साथ ही बर्फबारी के दौरान सडक़ के बंद होने से पर्यटकों को परेशानी होती रही है। औली वर्तमान समय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्कीइंग रिजार्ट के रूप में पहचान बना चुका है। यहां पर विटर सेफ गेम्स के अलावा नेशनल प्रतियोगिताएं आयोजित होने से देश-विदेश के स्की प्रेमी यहां आते रहे हैं। प्रतिवर्ष यहां पर बर्फबारी के बाद स्कीइंग प्रशिक्षण भी होते हैं। लेकिन जिस गति से औली में पर्यटकों, स्कीयरों की आमद बढ़ी है, उस स्तर की यातायात सुविधाएं हमेशा खलती रही हैं।
रोपवे की भी है सुविधा: औली में जोशीमठ से रोपवे की सुविधा भी है। दस टावरों वाला यह रोपवे 4.15 किमी लंबा है। इसमें प्रतिदिन 400 लोग ही आवाजाही कर सकते हैं। लेकिन औली में शीतकालीन सीजन में बर्फबारी के बाद प्रतिदिन हजारों पर्यटकों की आवाजाही होती है। ऐसे में सडक़ मार्ग पर्यटकों की आवाजाही का प्रमुख साधन है। 
औली में सिगल लेन सडक़ और सेना की आवाजाही होने के कारण सडक़ पर जाम आम बात है। अगर बडग़ांव से औली तक सडक़ बनती है तो यह पर्यटन सुविधा के साथ पर्यटन विस्तार के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। -प्रकाश रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख जोशीमठ
औली तक सडक़ मार्ग को सुचारु रखने के लिए लोक निर्माण विभाग के संसाधन शीतकाल में भी उपलब्ध रहते हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बडग़ांव से औली तक 15 किमी सडक़ निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है।-धन सिंह रावत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग गोपेश्वर