सीएम धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया करीब 11 हजार बूथों से ई संवाद

सीएम धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया करीब 11 हजार बूथों से ई संवाद
सीएम धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया करीब 11 हजार बूथों से ई संवाद

देहरादून: विधानसभा चुनाव के लिए बूथ प्रबंधन के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश के करीब 11 हजार बूथों से ई संवाद किया। इस दौरान सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को लेकर फीडबैक लिया और आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के लिए प्रेरित किया।वहीं, पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर पूर्णकालिकों की तैनाती से पहले उन्हें चुनावी मंत्र देगी। इसके लिए ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में पूर्णकालिकों की कार्यशाला होगी।
बता दें कि चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा का जोर अब बूथ प्रबंधन पर है। पार्टी की रणनीति न सिर्फ 11 हजार बूथों तक अपना सांगठनिक नेटवर्क तैयार करने की है, बल्कि बूथ अध्यक्षों को उन जानकारियों और सूचनाओं से लैस करने की है, जो पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने में मददगार साबित हो सकती हैं।
इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मोर्चे पर उतरे। 'विकास की बात बूथ के साथ' कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया और केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और लोकहित के निर्णयों को साझा किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से फीड बैक भी लिया।