राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल हुए CM धामी

राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल हुए CM धामी


दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडी प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का गुरुवार का दिन काफी व्यस्त रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करने पहुंचे। शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश सरकार के कामकाज से लेकर तमाम राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रदेश सरकार में आने वाले दिनों में बांटे जाने वाले दायित्वों पर भी चर्चा की।
उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने चुनाव दृष्टि पत्र के आधार पर विकास का एजेंडा तय किया है और इसके अनुरूप अब कई अहम निर्णय लिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चारधाम यात्रा में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं और उनके लिए जुटाई गई सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।