शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम तीरथ और त्रिवेन्द्र से मिले मनोनीत सीएम पुष्कर सिंह धामी

शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम तीरथ और त्रिवेन्द्र से मिले मनोनीत सीएम पुष्कर सिंह धामी
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम तीरथ और त्रिवेन्द्र से मिले मनोनीत सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी आज शाम शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले आज मनोनीत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शिष्टाचार मुलाकात की। बता दें कि आज शाम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रीमंडल के भी शपथ लेने की संभावना है। मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना क्षेत्र के रहने वाले पुष्कर सिंह धामी बीजेपी के उन युवा नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने कम समय में ही सियासत की बुलंदियों को छुआ है। पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेहद करीबी पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।
उनका जन्म 16 सितंबर 1975 को सीमांत पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना ब्लॉक के टुंडी गांव में हुआ। पुष्कर सिंह धामी के पिता सेना में रह चुके हैं। उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में लखनऊ विवि से मास्टर्स किया है।
उत्तराखंड विधानमंडल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘मेरी पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को चुना है। हम एक साथ मिलकर लोगों के कल्याण के लिए काम करेंगे. हम लोगों के लिए काम करने की चुनौती को स्वीकार करते हैं. बताया जा रहा है कि धामी आज शाम करीब 6 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।
(Pushkar Singh Dhami Biography)

बीजेपी के युवा तुर्क पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपने से नाराज हैं कुछ 'बुजुर्ग' !