सीएम योगी ने इटावा के बाढ़ प्रभावित गांवों में बांटी खाद्यान्न किट, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

सीएम योगी ने इटावा के बाढ़ प्रभावित गांवों  में बांटी खाद्यान्न किट, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया
सीएम योगी ने इटावा के बाढ़ प्रभावित गांवों में बांटी खाद्यान्न किट, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

इटावा: मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर शाम 5:05 बजे पुलिस लाइंस के हेलीपैड पर उतरा। उस समय बूंदाबादी हो रही थी और सुरक्षा बलों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पुलिस बल भीगता हुआ नजर आया। मुख्यमंत्री कार में बैठकर जिम्नेजियम हाल पहुंचे, जहां पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 130 लोगों को खाद्यान्न किट का वितरण किया। उसके बाद सभागार में बैठक करने के लिए पहुंचे। करीब आधा घंटा बैठक की। 
इन गांवों का किया मुआयना: हवाई सर्वेक्षण में मुख्यमंत्री ने चंबल व यमुना नदी के किनारे पडऩे वाले गोहानी, कंधावली, हरौली, भरेह, बिठौली, मचल की मड़ैया, भजनपुरा आदि गांवों को देखा। शाम छह बजे सीएम लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, विधायक सदर सरिता भदौरिया, विधायक भरथना सावित्री कठेरिया, भाजपा जिला महामंत्री अरुण कुमार, उपाध्यक्ष शिव किशोर धनगर मौजूद रहे। 
सीएम ने वार्ता में कहीं यह बातें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इटावा के 40 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। लोगों को मदद पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण व राहत कार्यों की समीक्षा के बाद पुलिस लाइंस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे मुख्यमंत्री ने बताया कि बढ़पुरा व चकरनगर ब्लाक में बाढ़ प्रभावित इलाकों के प्रत्येक गांव एक नाव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। राहत कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिए गए हैं। खाने की व्यवस्था के साथ अस्थाई बिजली आपूर्ति की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए लोगों के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे, उठाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। एसडीआरएफ व पीएसी फ्लड यूनिट की टीम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाया गया है। वे बाढ़ में फंसे हुए लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल रहे हैं।