देहरादून: पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, अपहरण कर दुष्कर्म के बाद की हत्या

देहरादून: पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, अपहरण कर दुष्कर्म के बाद की हत्या
देहरादून: पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, अपहरण कर दुष्कर्म के बाद की हत्या

देहरादून: देहरादून: राजधानी देहरादून में मासूम के साथ दरिंदगी का शर्मनाक मामला सामने आया है। शहर के गोविंदगढ़ इलाके से लापता हुई पांच साल की बच्ची का शव बुधवार रात पुलिस ने रांगड़वाला, प्रेमनगर के पास झाड़ियों से बरामद किया है। मामले में पुलिस ने बच्ची के पड़ोस में रहने वाले और मूलत बिहार निवासी युवक को दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंगलवार को बच्ची की गुमशुदगी की सूचना आने के बाद से लापता मासूम बच्ची की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। जांच में पुलिस को पता लगा कि बच्ची आखिरी बार पड़ोस में रहने वाले चुनमुन महतो के साथ दिखी गई।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले, जिसमें चुनमुन मेहतो के साथ बच्ची दिखी। जिसमें बाद पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। कोतवाली इंस्पेक्टर रितेश शाह ने मीडिया को बताया कि बुधवार को भी आरोपी चुनमुन मेहतो को लोगों ने अकेले घूमते हुए देखा। शक के आधार पर पुलिस ने चुनमुन मेहतो से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात स्वीकारी। आरोपी की निशानदेही पर प्रेमनगर के रांगड़वाला में झाड़ियों से बच्ची का शव बरामद कर लिया। मृतक बच्ची की मां घरों में काम करती है। जबकि पिता 15 दिन पहले चड़ीगढ़ में एक ठेकेदार के यहां काम करने के लिए गए हैं। मंगलवार को रोजाना की तरह बच्ची दिन में घर से निकल गई थी। वह आमतौर पर देर शाम लौटती है, लेकिन जब घर नहीं लौटी तो मां और भाई ने उसकी तलाश की। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसएसपी डा. यागेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी टाइल्स लगाने का काम करता है। घटना को लेकर उससे पुलिस जानकारी जुटा रही है। गुरुवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।