दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने किए बाबा नीब करौली के दर्शन 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने किए बाबा नीब करौली के दर्शन 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने किए बाबा नीब करौली के दर्शन 

नैनीताल। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने शनिवार को कैंची में बाबा नीब करौली के दर्शन किए। उनके कैंची पहुंचने पर आप कार्यकर्ताओं ने उनका शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। सुबह 9 बजे उन्होंने कैंची पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। मंदिर में एक आधे घंटे से अधिक समय बिताया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवश्यक जानकारी भी सांझा की। बाबा की शिला के दर्शन कर उन्होंने सबकी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की। इस दौरान खैरना चौकी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। उपमुख्यमंत्री सिसौदिया ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी अब उत्तराखंड में भी सत्ता में आएगी। आने वाली विधानसभा चुनाव में आप सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 20 वर्ष के उत्तराखंड राज्य में भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की भोली-भाली जनता को उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ही ठगने का काम किया है। जबकि अब प्रदेश की जनता के पास तीसरे विकल्प के रूप में आप जनता की सेवा करने को आ चुकी है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता आम आप को भारी बहुमत से विजयी बनाने जा रही है।
ये रहे मौजूद :-यहां आप विधानसभा प्रभारी प्रदीप दुम्का, प्रदीप दुम्का, प्रदेश शाकिर अली, देवेंद्र लाल, नगर मंत्री विजय साह, महेश चंद्र आर्या, हरीश बिष्ट, किशन लाल, विनोद कुमार, शंकर बहुगुणा, प्रदीप साह, अकरम अली, सुनील कुमार, विद्या देवी, देवेंद्र आर्या, जमन राम, सतनाम सिंह, जसप्रीत कौर, सुल्तान अहमद, सग़ीर अहमद, मोहित राजपूत, मो. खुर्शीद हुसैन आदि रहे।