बिग बॉस -2021 में दिखाई देंगी उत्तराखंड की डोनल बिष्ट

बिग बॉस -2021 में दिखाई देंगी उत्तराखंड की डोनल बिष्ट
बिग बॉस में दिखाई देंगी उत्तराखंड की डोनल बिष्ट

देहरादून: बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी देवोलीना भट्टाचार्जी और आरती सिंह ने गुरुवार को कलर्स टीवी की ओर से आयोजित लॉन्च इवेंट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले 5 कंफर्म कंटेस्टेंट्स का परिचय कराया था। ये 5 नाम थे डोनल बिष्ट, उमर रियाज, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट। डोनल बिष्ट मूल रुप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं और उनको टीवी इंडस्ट्री का उभरता हुआ स्टार कहा जा रहा है। डोनल बिष्ट मूलरूप से उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली हैं। दर्शकों को यह देखने का इंतजार है कि वह बिग बॉस में खुद को कैसे साबित कर पाती हैं और आक्रामक परिस्थितियों के बीच खुद को कैसे ढालती हैं। साल 2015 में डोनल बिष्ट ने अपने करियर की शुरुआत की थी और वह एक शो एयरलाइन जर्नलिस्ट का हिस्सा रही थीं। अभिनेत्री का इस शो के अंदर कैमियो अपीरियेंस था। इसके अलावा वह 'ट्विटर वाला लव' में भी नजर आई थीं। वह 'कलश एक विश्वास' में भी दिखी थीं।साल 2017 में डोनल ने एक दीवाना के अंदर लीड रोल निभाया और नमिक पॉल व विक्रम सिंह चौहान के साथ वह शराया बिष्ट की भूमिका में थीं। साल 2019 में हैप्पी है जी में जैस्मिन भसीन को रिप्लेस किया और वह डीडी नेशनल चैनल पर चित्रहार की एंकर की रूप में भी काम कर चुकी हैं।इंस्टाग्राम पर करीब 1 मिलियन फैन्स उन्हें फॉलो करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Donal Bisht (@donalbisht)