बड़ी खबर: बिना मास्क पकड़े गए तो अब लगेगा इतना जुर्माना, उत्तराखंड सरकार ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर: बिना मास्क पकड़े गए तो अब लगेगा इतना जुर्माना, उत्तराखंड सरकार ने जारी किया आदेश
Demo Pic

देहरादून: कोरोना के इस भीषण दौर में भी कुछ लापरवाह लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। ये विडंबना ही कही जाएगी की अब भी सरकार को मास्क न लगाने पर जुर्माने की राशि बढ़ानी पढ़ रही है। सरकार ने अब बिना मास्क लगाए बाहर निकलने वाले लोगों पर जुर्माने की राशि 1000 रुपये कर दी गई है। इसकी अधिसूचना कर दी गई है। जारी अधिसूचना के तहत पहली बार उल्लंघन करने पर ₹500, दूसरी बार उल्लंघन करने पर ₹700 और तीसरी बार उल्लंघन करने पर हजार रुपए का जुर्माना किया जाएगा। इसके अवावा प्रयोग किए गए मास्क के निस्तारण को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं कि इस्तेमाल किया गया मास्क कहीं भी फेंका गया तो ₹500 उसका भी जुर्माना किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस जब यह जुर्माना लेगी तो चार मास्क निशुल्क भी देगी।