जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, करतारपुर के पूर्व विधायक सुरेंद्र चौधरी आप में शामिल

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, करतारपुर के पूर्व विधायक सुरेंद्र चौधरी आप में शामिल

जालंधर : पंजाब में कांग्रेस को एक और झटका देते हुए करतारपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र चौधरी सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इससे पूर्व जालंधर से विधायक सुशील रिंकू भी आप पार्टी में शामिल हुए थे और वह जालंधर लोकसभा चुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार हैं। सुरेंद्र चौधरी चौधरी संतोख सिंह के भतीजे हैं।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने सोमवार को हलका करतारपुर में एक चुनाव रैली के दौरान चौधरी सुरेन्द्र को आम आदमी पार्टी मे शामिल करवाया और औपचारिक रुप से पार्टी में शामिल स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारे बीच एक ऐसी शख्सियत है जो पुश्तों से राजनीति में और सामाज सेवा करते आए हैं। सुरेंद्र चौधरी एक सच्चे वालंटियर के तौर पर हमारे बीच में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी करोड़ों लोगों की पार्टी है और पार्टी में करोड़ों लोगों को और आना है एवं पार्टी को और राज्यों में भी फैलाना है। अभी तो सिर्फ दो राज्यों में आप की सरकार है। अभी तो 130 करोड़ लोगों के बीच में पार्टी को जाना है।
वहीं सुरेंद्र ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब का भविष्य केवल भगवंत मान के हाथों में सुरक्षित है। उन्होने कहा कि भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल ने लोगों से किए वादों को पूरा किया है जिससे पंजाब के लोग खासे प्रभावित हैं।