पुलिस ग्रेड पे विवाद के सुलझने के आसार, सीएम धामी ने दिए संकेत

पुलिस ग्रेड पे विवाद के सुलझने के आसार, सीएम धामी ने दिए संकेत
CM Pushkar Singh Dhami (File)

देहरादून: राज्य के कार्मिकों को 11 फीसदी डीए बढ़ोतरी का तोहफा देने के पुलिस कर्मियों से जुड़े ग्रेड पे विवाद के जल्द खत्म होने के संकेत मिले हैं। पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर पहले ही मंत्रीमण्डल उपसमिति बनी हुई है। हम इस पर पूरी गम्भीरता और संवेदनशीलता से विचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिसकर्मी दिन रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हैं। राज्य सरकार, राज्य और पुलिस विभाग के हित में हर जरूरी निर्णय लेगी।