होशियारपुर: पुलिस बस और ट्रैक्टर की टक्कर में 3 की मौत, कई घायल

होशियारपुर: पुलिस बस और ट्रैक्टर की टक्कर में 3 की मौत, कई घायल

पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरिया में पंजाब सशस्त्र पुलिस की बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में एक महिला पुलिस अधिकारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

मुकेरिया पुलिस थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई।

सुबह करीब छह बजे पंजाब सशस्त्र पुलिस के जवानों को लेकर बस जालंधर से आ रही थी। सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। ड्राइवर, एक महिला कांस्टेबल और एक अन्य पुलिसकर्मी की जान चली गई है। 3 से 4 अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं।

जोगिंदर सिंह ने कहा, 15-20 पुलिसकर्मियों से भरी एक बस जालंधर पीएपी सेंटर से गुरदासपुर जा रही थी।