बड़ी खबर: IAS शैलेश बगौली सीएम तीरथ सिंह रावत के सचिव नियुक्त

बड़ी खबर: IAS शैलेश बगौली सीएम तीरथ सिंह रावत के सचिव नियुक्त
बड़ी खबर: IAS शैलेश बगौली सीएम तीरथ सिंह रावत के सचिव नियुक्त

देहरादून: निजाम बदलते ही अफसरों में बदलाव की शुरुआत भी हो गई है। बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले तीरथ सिंह रावत ने शासन के अधिकारियों में साफ-सुथरी छवि वाले  IAS अफसर शैलेश बगौली को अपना सचिव नियुक्त किया है। साथ ही अरुनेन्द्र चौहान को अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। बगौली उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। फ़िलहाल शैलेश बगौली शासन में शहरी विकास-आवास और परिवहन महकमा देख रहे थे। मुख्यमंत्री के सचिव के तौर पर किस अफसर को नियुक्त किया जाता है, इस पर सभी की नज़रें टिकी हुई थी। बता दें कि नौकरशाही के रवैये के कारण भी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को विधायकों और आम जनता की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। साथ ही सरकार से त्रिवेन्द्र की विदाई का बड़ा कारण भी नौकरशाही को ठहराया गया था।