उत्तराखंड की बेटी वंदना ने रचा टोक्यो ओलंपिक में इतिहास

उत्तराखंड की बेटी वंदना ने रचा टोक्यो ओलंपिक में इतिहास
उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया ने ओलंपिक खेलों में इतिहास रच दिया है।

हरिद्वार: उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया ने ओलंपिक खेलों में इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में वंदना ने हैट्रिक लगा दी है। इसकी बदौलत टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। वंदना ने ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी का यह खिताब भी अपने नाम कर लिया है। बता दें कि 1984 के बाद किसी भारतीय ने ओलंपिक में हैट्रिक नहीं लगाई थी।
वंदना ने ऐतिहासिक उपलब्धि से दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी है। अपनी तैयारी के चलते वह पिता के निधन पर भी गांव नहीं आ सकी थीं। वंदना की इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों और जिले के खेल अधिकारियों में जश्न का माहौल है। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी वंदना कटारिया ने पढ़ाई के साथ हॉकी को अपना कॅरियर बनाने के लिए जी जान से मेहनत की है। देखें वीडियो


वंदना कटारिया का जन्म 15 अप्रैल 1992 में रोशनाबाद में ही हुआ है। वंदना कटारिया ने पहली बार जूनियर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में 2006 में प्रतिभाग किया। वर्ष 2013 में देश में सबसे अधिक गोल करने में सफल रहीं।
सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वंदना की इन उपलब्घि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं