लद्दाख में सेना की बस खाई में गिरी, 7 जवान शहीद,19 घायल

लद्दाख में सेना की बस खाई में गिरी, 7 जवान शहीद,19 घायल

लद्दाख के तुर्तक सेक्टर में सेना की बस श्योक नदी में गिर गई। हादसे में 7 जवान शहीद हो गए और 19 जवान घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इंडियन आर्मी के बयान के मुताबिक, 26 सैनिकों की टुकड़ी परतापुर से लेह जिले के हनीफ सब सेक्टर के फॉरवर्ड पोस्ट पर जा रही थी।
हादसा सुबह करीब 9 बजे थोइसे से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ। यहां सेना की बस अनियंत्रित होकर श्योक नदी में जा गिरा। घायल 26 जवानों को वहां से निकालकर चंडीमंदिर कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर चोटों की वजह से 7 सैनिकों की मौत हो गई।
लेह से परतापुर के लिए सेना की सर्जिकल टीमें रवाना कर दी गई हैं। भारतीय सेना ने कहा, हम हादसे में घायल सभी जवानों को सर्वोत्तम चिकित्सा मदद दिलाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जिससे हादसे में घायल जवान जल्द स्वस्थ हो सकें।
रक्षा मंत्री ने मदद का आश्वासन दिया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया है। रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, लद्दाख में एक बस हादसे की खबर से दुख हुआ। इसमें कई जवानों की जान चला गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
रक्षा मंत्री ने बताया कि आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे से बात कर जानकारी ली है। घायलों का इलाज चल रहा है, हमारी तरह से हादसे से प्रभावित जवानों की हर संभव मदद की जाएगी। PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है।