फरवरी में पद छोड़ेंगी न्यूजीलैंड की पीएम जैकिंडा अर्डर्न

फरवरी में पद छोड़ेंगी न्यूजीलैंड की पीएम जैकिंडा अर्डर्न

न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न फिर से चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह फरवरी की शुरुआत तक अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। जैसिंडा अर्डर्न ने घोषणा की कि वह पांच साल से अधिक दक्षिण प्रशांत राष्ट्र के नेता के रूप में कार्य करने के बाद फरवरी में इस्तीफा दे देंगी।

वह दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने गुरुवार को अपनी लेबर पार्टी के सदस्यों से कहा कि "मेरे लिए यह समय है।" जानकारी के लिए बता दें कि न्यूज़ीलैंड में 14 अक्टूबर को आम चुनाव होंगे।