'आप' ने आज दिल्ली और दिल दोनों जीत लिया: भगवंत मान

'आप' ने आज दिल्ली और दिल दोनों जीत लिया: भगवंत मान
'आप' ने आज दिल्ली और दिल दोनों जीत लिया: भगवंत मान

दिल्ली/चंडीगढ़,: दिल्ली नगर निगम(एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में आज जनता की जीत हुई है और नेताओं की हार हुई है। मान ने कहा कि दिल्ली देश का दिल है। आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली और दिल दोनों जीत लिया है।
जीत के बाद दिल्ली 'आप' मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि इस बार 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी ठीक करने और दिल्ली को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों से मौका मांगा था। लोगों ने केजरीवाल पर भरोसा करके आज एमसीडी आम आदमी पार्टी को सौंप दिया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी एमसीडी के कचरे को पूरी तरह साफ करेगी।
गुजरात चुनाव पर मान ने कहा कि गुजरात में कल चमत्कार होगा। दिल्ली की तरह ही गुजरात के भी नतीजे चौंकने वाले होंगे। गुजरात चुनाव के भी नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में आएंगे।
बता दें कि ल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) में आम आदमी पार्टी (AAP) को बहुमत मिला है। पिछले 15 साल से दिल्ली नगर निगम पर भाजपा (BJP) का शासन था, जिसे आम आदमी पार्टी ने छीन लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 134 सीटों पर जीत हासिल की है. दूसरे नंबर पर भाजपा है, जिसने 104 सीटें जीती हैं। कांग्रेस की बात करें तो वह केवल 9 ही सीटें जीत पाई है। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।