ब्रेकिंग: उत्तराखंड को मिल सकता है नया मुख्य सचिव

ब्रेकिंग: उत्तराखंड को मिल सकता  है नया मुख्य सचिव
ब्रेकिंग: उत्तराखंड को मिल सकता है नया मुख्य सचिव

देहरादून: Uttarakhand Update:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलते ही नौकरशाही में भी भारी फेरबदल की संभावनाएं दिखाई देने लगीं हैं इसके तहत सबसे पहले त्रिवेन्द्र और तीरथ सिंह रावत के करीबी रहे मुख्य सचिव ओम प्रकाश की विदाई करीब-करीब तय मानी जा रही है। राज्य सरकार ने इस पद पर वरिष्ठ आईएएस सुखबीर सिंह संधू की नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है।  सुखबीर सिंह संधू 1988 बैच के IAS अफसर है और फिलहाल केन्द्र में NHAI के चेयरमैन है। उत्तराखंड सरकार ने उनको राज्य में वापस बुलाने के लिए केन्द्र सरकार को चिट्ठी लिखी है। केन्द्र से रिलीव होते ही संधू प्रदेश में नौकरशाही के नए मुखिया होंगे।