गढ़वाल: नदी की ओर खाई में गिरी कार, दो लापता, चार को बचाया गया

गढ़वाल: नदी की ओर खाई में गिरी कार, दो लापता, चार को बचाया गया
गढ़वाल: नदी की ओर खाई में गिरी कार, दो लापता, चार को बचाया गया

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आज एक कार नदी की ओर खाई में गिर गई। कार में छह लोग सवार थे। जिनमें से चार लोगों को नदी से निकाल लिया गया है, वहीं दो लोग अभी भी लापता हैं।जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक बलैनो कार (संख्या यूके 07 डीएस 5845) पुलिस लाइन रतूड़ा के पास रुद्रप्रयाग हाईवे पर अनियंत्रित हाेकर नदी की ओर गहरी खाई में गिर गई।सूचना पर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस (कोतवाली रुद्रप्रयाग, चौकी घोलतीर) एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डीडीआरएफ, जल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से राहत बचाव कार्य किया गया। कार कर्णप्रयाग से देहरादून की ओर जा रही थी।

कार में छह लोग सवार थे। जिनमें से चार लोगों को बचा लिया गया है और दो लोग लापता हैं। जिनकी खोजबीन की जा रही है। हादसे मेंनेहा (उम्र 12 वर्ष), वंदना (उम्र 11 वर्ष) , एक बच्चा (उम्र 4 वर्ष), राधा (उम्र 35 वर्ष) निवासी प्रेम नगर को बचाया गया है।इन सभी को पुलिस विभाग रुद्रप्रयाग की गाड़ियों से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में उपचार हेतु भिजवाया गया है। अन्य सदस्यों की खोजबीन की जा रही है। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी अनिल मनराल, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग गणेश लाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जयपाल सिंह नेगी और अधीनस्थ पुलिस बल राहत बचाव कार्य जारी है।