बड़ी खबर:आज होने वाली तीरथ कैबिनेट की बैठक रद्द

बड़ी खबर:आज होने वाली तीरथ कैबिनेट की बैठक रद्द
बड़ी खबर:आज होने वाली तीरथ कैबिनेट की बैठक रद्द

देहरादून: सचिवालय में बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक स्थगित कर दी गई है। बताया गया कि अब यह बैठक बाद में होगी। वहीं बैठक स्थगित होने कारण कारण मुख्यमंत्री की आज लगी अन्य बैठकों को बताया जा रहा है। 
सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक लेने वाले थे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
इससे पहले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बुधवार की सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक लेने वाले थे। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों के होने की संभावना जताई जा रही थी। आज होने वाली बैठक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की दूसरी कैबिनेट बैठक थी। बैठक विश्वकर्मा भवन के पंचम तल के सभागार में होनी थी। माना जा रहा था कि आज कुछ अहम फैसले हो सकते थे।