निष्कासितों की वापसी पर क्या बोले नव नियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ?

निष्कासितों की वापसी पर क्या बोले नव नियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ?
निष्कासितों की वापसी पर क्या बोले नव नियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ?

देहरादून: उतराखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी से पूर्व में निष्कासितों की वापसी के लिए बनी कमेटी विचार करेगी और सरकार-संगठन में दायित्व उन्हीं को मिलेंगे जो सक्रिय होंगे। पार्टी इसकी समीक्षा करेगी। जिलास्तरीय दौरों में उन्हें जहां यह लगेगा कि संगठन में बदलाव होना चाहिए, वह बदलाव करेंगे। कौशिक मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने पूजा अर्चना कर पूरे विधि विधान से प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। 
इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत में कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी हैं और हर चुनौती से निपटना जानती है। मेरे सामने चुनौती और प्राथमिकता एक ही है कि हर कार्यकर्ता को 2022 के विधानसभा चुनाव 60 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि वह गंगा पूजन के लिए जा रहे हैं। 22 मार्च से 24 मार्च के बीच बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के दौरे करेंगे। अप्रैल माह तक वह प्रदेश के सभी जिलों का भ्रमण कर लेंगे। वे कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 में सीटें 60 के पार का आह्वान करेंगे।