बिग ब्रेकिंग:त्रिवेंद्र कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, लिए गए ये अहम फैसले

बिग ब्रेकिंग:त्रिवेंद्र कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, लिए गए ये अहम फैसले
CM Trivendra Singh Rawat (File Pic)

देहरादून: बुधवार को त्रिवेंद्र कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में कुल 32 प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से 30 पर मुहर लगी है।
कैबिनेट के अहम फैसले- 

  • विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स।
  • MSME में भारत सरकार ने किए बदलाव, राज्य सरकार ने केंद्र के बदलाव किए लागू।
  • मसूरी में राज्य अतिथि ग्रह के लिए राधा भवन की भूमि अधिग्रहण करने का था फ़ैसला, कैबिनेट ने किया अधिग्रहण करने से मना।
  • केदारनाथ पैदल मार्ग में भूमि अधिग्रहण के बदले ज़मीन का भूमि अधिकार देने को मंज़ूरी।
  • पेयजल निगम के सलाहकार के एमडी पद के लिए बनी नियमावली।
  • संस्कृति निदेशालय महानिदेशक के पद को किया गया सृजित।
  • लोक निर्माण विभाग में संविदा कनिष्ठ अभियंता का बढ़ाया गया वेतन,15 हजार से किया गया 24 हजार।
  • घुड़सवार  पुलिस नियमावलीको मिली मंजूरी।
  • कोविड-19 में स्कूल बसों और मालवाहक वाहनों में 3 महीने के टैक्स को मिलेगी छूट।
  • पूर्व सैनिकों में JCO रेंक से नीचे वाले या उनकी विधवाओं को हाउस टैक्स में मिली माफ़ी।
  • कोविड-19 में स्कूल बसों और मालवाहक वाहनों में 3 महीने के टैक्स को मिलेगी छूट।
  • पूर्व सैनिकों में JCO रेंक से नीचे वाले या उनकी विधवाओं को हाउस टैक्स में मिली माफ़ी।
  • 1 दिन का विधानसभा सत्र किए जाने पर हुई चर्चा,कई राज्यो में हुआ एक दिन का सत्र, मुख्यमंत्री कल लेंगे फैसला।
  • उत्तराखंड तकनीकी विश्व विद्यालय का नाम माधोसिंह भंडारी के नाम पर होगा।
  • केदारनाथ पैदल मार्ग में भूमि अधिग्रहण के बदले ज़मीन का भूमि अधिकार देने को मंजूरी।
  • सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और जुरमाने के प्रवाधान के लिए लाया जाएगा विधेयक।