बिग ब्रेकिंग: एक और हफ्ते के लिए बढ़ा उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू

बिग ब्रेकिंग: एक और हफ्ते के लिए बढ़ा उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू एक और  हफ्ते तक बढ़ा दिया है। हालांकि इस बार राज्य सरकार ने पहले से काफी छूट भी दी है। अब बाजार 6 दिन खुलेंगे। मसूरी और नैनीताल इतवार को भी खुलेंगे लेकिन मंगलवार को बंद रहेंगे। कोचिंग और जिम सेंटर भी 50% कैपेसिटी के साथ खोले जाएंगे ।शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि स्कूल के बच्चों की कोचिंग क्लास अभी फिलहाल बंद रहेंगे।