केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आम आदमी पार्टी पर तंज

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आम आदमी पार्टी पर तंज

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि शराब घोटाले में जो लोग शामिल हैं, जिन्होंने जनता के साथ विश्वासघात किया उसका मुख्य आरोपी तो जेल में है लेकिन सरगना और उनके साथी बाहर हैं, जो बाहर बचे हैं उनके ख़िलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शायद इन लोगों पता नहीं है, इनकी यह झूठ की दुकान ज्यादा दिनों तक चलने वाली है। उन्होंने कहा कि कई दशकों से कांग्रेस ने लोगों के साथ छल किया। इसके बाद कुछ सालों से आप भी ऐसा ही कर रही है। आने वाले चुनाव में जनता वोट की चोट से इन लोगों को सबक सिखाएगी।

केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हेराफेरी, घोटाले करना और इस तरह के व्यवहार आम आदमी पार्टी के नेताओं में अमूमन देखने को मिलते हैं लेकिन जनता के पास मौका होता है चुनाव में वोट का और जनता इन्हें वोट की चोट देगी। जनता कांग्रेस और आप को ठिकाने लगाएगी।