अमृतसर से श्रद्धालुओं का जत्था दर्शनों के लिए पाकिस्तान रवाना, श्री गुरु नानकदेव जी का मनाएंगे प्रकाश पर्व, 763 यात्रियों को मिला है वीजा
गुरुश्री नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व मनाने के लिए अमृतसर से श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना हो गए हैं। एसजीपीसी की ओर से भेजे जाने वाले 763 श्रद्धालुओं को वीजा मिला है। जिनको आज ही पाकिस्तान भेजा गया। तीर्थयात्रियों को शिरोमणि समिति कार्यालय से बीते कल वीजा और उनके पासपोर्ट दिए गए थे। श्रद्धालुओं का ये जत्था पाकिस्तान से 10 दिन बाद 23 नवंबर को भारत वापस लौटेगा।

आपको बता दें कि शिरोमणि कमेटी की ओर से 2244 तीर्थ यात्रियों के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग भेजे गए थे, जिनमें से दूतावास ने 763 तीर्थ यात्रियों को वीजा जारी किया है। दूतावास की ओर से 1481 तीर्थ यात्रियों को वीजा नहीं दिया गया है।

गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान में श्री गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने के लिए 763 श्रद्धालुओं को वीजा प्राप्त हुआ है। जिन्हें आज पाकिस्तान के लिए रवाना किया गया। इस संबंध में बीते दिन तीर्थयात्रियों को शिरोमणि समिति कार्यालय से वीजा के साथ उनके पासपोर्ट दिए गए थे।
बड़ी बात ये है कि इस जत्थे में कई श्रद्धालु ऐसे हैं जो पहली बार पाकिस्तान के गुरुद्वारा साहिबों के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। ऐसे में पहली बार जाने वाले श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। तो साथ ही कई साथियों को वीजा ना मिलने का अफसोस भी है। श्रद्धालुओं का कहना है कि गुरुद्वारा साहिबों के दर्शनों के लिए वीजा की शर्त को ही खत्म कर देना चाहिए ताकि सभी श्रद्दधालु दर्शन करने के लिए जा सकें।